प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, प्रशासन ने दिया आश्वासन

बालोद/देवरीबंगला। राजनांदगांव-अंटागढ़ स्टेट हाईवे पर सोमवार को ग्रामीण आक्रोश फूट पड़ा। टटेंगा मोड़ के पास सात गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के विरोध में दो घंटे तक चक्काजाम किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 25 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है और कई बार स्वीकृति मिलने के बावजूद पुनर्निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका है।

चक्काजाम की सूचना पर एसडीएम शिव बघेल, तहसीलदार प्रीतम साहू और एसडीओपी देवांश सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जनवरी 2026 तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम को स्थगित कर दिया।

इन गांवों को जोड़ती है जर्जर सड़क

ग्राम पंचायत टटेंगा, भरदा (ट), हल्दी (ट), औरी, गंधरी, जेवरतला सहित आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण मुख्य मार्ग से ग्राम भरदा तक लगभग 4 किमी की जर्जर सड़क से परेशान हैं। आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

स्कूल गेट पर ताला, छात्र नहीं पहुंच सके प्रदर्शन में

हाई स्कूल की छात्र-छात्राओं को चक्काजाम में शामिल होने से रोकने के लिए शाला प्रबंधन समिति ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे नाराज ग्रामीणों और विद्यार्थियों में आक्रोश व्याप्त है।

नेताओं की उपस्थिति और प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस आंदोलन को पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, जिला महामंत्री केशव शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर, ब्लॉक अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जनपद सदस्य रितु साहू, स्वतंत्र तिवारी,दीपक सिंह, भूपेंद्र साहू सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिला। वहीं भाजपा के अधिकांश नेता और प्रतिनिधि मौके से नदारद रहे।

स्वतंत्र पंचायत की भी उठी मांग

ग्रामीणों ने ग्राम टटेंगा को स्वतंत्र पंचायत का दर्जा देने की पुरानी मांग को दोहराया। जनपद पंचायत सीईओ ने बताया कि स्वतंत्र पंचायत का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने इसी मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!