प्रदेश रूचि

गांव के विकास का लिया बीड़ा: मेढ़की में बनी ग्राम विकास समिति, 11 पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

बालोद।जिला मुख्यालय से महज 3 किमी दूर बसे ग्राम मेढ़की में ग्रामीणों ने विकास की नई इबारत लिखने की ठान ली है। रविवार को गांव के समस्त नागरिकों की उपस्थिति में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जहां सर्वसम्मति से ग्राम विकास समिति का गठन किया गया।

बैठक में गांव के उत्थान और समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर गंभीर चर्चा हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने 11 सदस्यों की समिति बनाई, जिसे गांव के भविष्य का पहरेदार कहा जा रहा है।

यह है समिति की नई टीम:संरक्षक: बालक साहू,अध्यक्ष: कमलेश श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष: अब्रेश हिरवानी,सचिव: मनोहर साहू,कोषाध्यक्ष: दिनेश गजपालकार्यकारिणी सदस्य: टहल साहू, हेमंत साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, पदुम हिरवानी, कामेंद्र श्रीवास्तव, अमोल साहू नवनियुक्त पदाधिकारियों का ग्रामीणों ने परंपरागत अंदाज़ में गुलाल लगाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गांव के विकास, समस्याओं की पहचान, नशामुक्ति अभियान, कानून-व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के समुचित क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

क्या है समिति का उद्देश्य?

ग्राम विकास समिति न केवल गांव में व्याप्त असुविधाओं और अव्यवस्थाओं पर नजर रखेगी, बल्कि वह सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँचाने की दिशा में काम करेगी। समिति की प्रमुख जिम्मेदारी होगी – गांव के लिए योजनाएं बनाना, उन्हें लागू करना और उनकी निगरानी करना।

बैठक में दिखी जबरदस्त एकजुटता

बैठक में ग्राम पटेल होरी लाल गजपाल, धनराज गजपाल, भूखन लाल श्रीवास्तव, परस साहू, नारायण साहू, देवेंद्र साहू, विक्की भरद्वाज, ईश्वर साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि अब गांव के विकास में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

मेढ़की गांव के लोगों की यह एकजुटता आने वाले समय में अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। यह साबित करता है कि यदि ग्रामीण खुद अपनी बागडोर संभालें, तो बदलाव तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!