Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

महर्षि मुक्त आश्रम हथौद में गुरु पूर्णिमा आयोजन की तैयारी, योगमाया भूटानी और स्वामी सत्यानंद होंगे मुख्य वक्ता

बालोद। महर्षि मुक्त लोक सेवा न्यास की एक महत्वपूर्ण बैठक हथौद स्थित महर्षि मुक्त आश्रम में संपन्न हुई। यह आश्रम गुरु नैष्ठिक साधकों की तप-स्थली और आध्यात्मिक साधना का केंद्र रहा है। बैठक का आयोजन न्यास अध्यक्ष गोविंद राम साहू की अगुवाई में किया गया।

बैठक में विशेष रूप से लुधियाना से पधारीं गुरु नैष्ठिक दीदी योगमाया भूटानी, उनके सुपुत्र कनाडा निवासी कपिल भूटानी तथा अंगों, महाराष्ट्र से पधारीं दीदी सरस्वती चंद्रवंशी उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन ब्रह्मलीन वेदान्त केशरी स्वामी आत्माराम कुंभज के कृपापात्र शिष्य एवं प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य डॉ. पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने किया।

बैठक में आगामी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर तक चलेगा। प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम की रूपरेखा:

सुबह 9:00 बजे – गुरु पादुका पूजन

9:30 बजे – गुरु महिमा पर प्रवचन: मानस कोकिला माता गिरिजा देवी शर्मा, कुसुमकसा (बालोद)

11:30 बजे – प्रवचन: स्वामी सत्यानंद, झंडापुर (उत्तर प्रदेश)

1:30 से 2:30 बजे तक – गुरु भक्तों के अनुभव व गुरु भजन

2:30 बजे – गुरु आरती एवं महाप्रसादी के साथ समापन

बैठक में न्यास उपाध्यक्ष जागेश्वर साहू, रामभरोसा साहू, लखन नेताम, संतोष सिन्हा, सागर दास मानिकपुरी, थानसिंह साहू, एवं शिशु मंदिर की दीदीगण भी उपस्थित रहे।

आश्रम परिवार ने समस्त श्रद्धालुओं से गुरुपूर्णिमा पर्व में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!