प्रदेश रूचि

बालोद के खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग सिलेक्शन ट्रायल में बिखेरा जलवा पांच पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान, अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

 

बालोद।छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग सिलेक्शन ट्रायल प्रतियोगिता में बालोद जिले के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 26 से 27 मई तक कोरबा में आयोजित की गई थी, जिसमें बालोद जिले से चार महिला एवं एक पुरुष खिलाड़ी ने भाग लिया।

शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स अकादमी की खिलाड़ी खिलेश्वरी साहू ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना वर्चस्व साबित किया। वहीं हेमसिखा मंडावी और ओंकार साहू ने रजत पदक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। पेमेश्वरी साहू और हंसिनी ने कांस्य पदक जीतकर जिले को दो और उपलब्धियां दिलाईं।

बालोद जिला किकबॉक्सिंग संघ के सचिव किशोर नाथ योगी (पूर्व सैनिक) ने जानकारी दी कि इन खिलाड़ियों का चयन अब आगामी राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जो रायपुर में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर यह सफलता प्राप्त की है।

इस उपलब्धि पर जिला किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राकेश यादव, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, अकादमी के उपाध्यक्ष मनीष ठाकुर एवं संरक्षक अजय यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और विजयी होने का आशीर्वाद भी प्रदान किया।

बालोद के युवाओं की यह उपलब्धि न सिर्फ खेल जगत के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक उदाहरण बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!