प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

छत्तीसगढ़ को मिली 5 अमृत स्टेशनों की सौगात, पीएम मोदी ने किया वर्चुअल उद्घाटन.. सीएम साय यहां हुए शामिल

 

रायपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इसमें छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ स्टेशन शामिल हैं, जिन्हें अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप दिया गया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल इलाके का मुख्यालय अंबिकापुर अब रेलवे के प्रमुख मानचित्र में शामिल हो गया है, जो पूरे अंचल के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।

कार्यक्रम में वन मंत्री राम विचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक राजेश अग्रवाल, उद्धेश्वरी पेकरा, शंकुतला पोर्ते और मुख्य सचिव अमिताभ जैन समेत कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 1337 स्टेशनों का चरणबद्ध रूप से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इनमें से 103 स्टेशनों का उद्घाटन आज किया गया। इन स्टेशनों को न सिर्फ अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, बल्कि उनमें स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को भी डिज़ाइन में जगह दी गई है।

उन्नत सुविधाओं में भव्य प्रवेश द्वार, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट, दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप, प्लेटफॉर्म शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!