Skip to main content

प्रदेश रूचि

आतंकवाद विरोध दिवस पर बालोद में युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, राजीव गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

 

बालोद।21 मई को आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर पर बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा आतंकवाद के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम के दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया गया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने कहा,
“आज आतंकवाद विरोध दिवस पर हम सब यहां एकत्र होकर रक्तदान के माध्यम से देश के प्रति अपनी सेवा और श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। यह दिन हमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के बलिदान की याद दिलाता है और युवाओं को संदेश देता है कि आतंकवाद को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

वहीं जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा,
“आज के इस दिन पर हमने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है ताकि युवाओं में देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और मजबूत हो। राजीव गांधी जी जैसे महान नेता को याद करते हुए हम ये संकल्प लेते हैं कि देश को आतंकवाद से मुक्त बनाने में हर संभव योगदान देंगे।”

रक्तदान शिविर में जिले के कई युवा कार्यकर्ताओं, कांग्रेस पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। शिविर का समापन राष्ट्रगान और ‘शहीदों अमर रहें’ के नारों के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!