Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद जिले में डीजल पेट्रोल चोर गिरोह सक्रिय….बालोद शहर में वकील की गाड़ी से पेट्रोल हुआ चोरी..तो ग्रामीण इलाको से ट्रेक्टर हार्वेस्टर से निकाले डीजल

बालोद।बालोद जिला मुख्यालय सहित आस पास गावो में पेट्रोल और डीजल के चोर गिरोह सक्रिय है। आए दिन चोरी की घटनाएं घटित हो रहे है लेकिन चोर तक पहुंचने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। एक ऐसा ही मामला बालोद के सिंधी कालोनी क्षेत्र में सामने आया है जहा धर के सामने खड़े कार से चोरों ने हजारों का तेल चोरी कर ले गए। इस बात की जानकारी तब हुई जब कार मालिक धीरज उपाध्याय शुक्रवार की रात 9 बजे देखा तो कार के पेट्रोल टंकी का ढक्कन टूटा हुआ था और टंकी से पूरा तेल ही गायब रहा। जिला मुख्यालय से 3 किमी दूरी पर स्थित ग्राम मेढ़की मे मंगलवार रात को शातिर चोरों ने ट्रक,टैक्टर और हार्वेस्टर की डीजल टंकी तोड़कर पाइप के जरिए 170 लीटर डीजल चोरी करने के मामले सामने आए है।मंगलवार की देर रात चोरों ने बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़की में सड़क के किनारे खड़े ट्रक,टैक्टर और हार्वेस्टर की डीजल टँकी का ताला तोड़कर करीब 170 लीटर डीजल निकाल लिया।

ऑल

भारत लाल साहू ने बालोद थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।ट्रक मालिक भारत लाल साहू ने बताया कि मंगलवार को ग्राम मेढ़की में सड़क के किनारे ट्रक ,टैक्टर और हार्वेस्टर को खड़ी किया था। मंगलवार को ट्रक क्रमांक CG 08 एल 1632 में 100 लीटर,हार्वेस्टर में 40 लीटर ,टैक्टर में 33 लीटर डीजल डलवाया था। उक्त ट्रक में पूर्व से लगभग 172 लीटर डीजल था, बुधवार को ट्रक के पास गया तो देखा कि टंकी का ढक्कन टूटा हुआ था और टंकी के अंदर लगा हुआ झाली को तोड़कर पूरा डीजल को पाइप से निकालकर चोरी किया है। मंगलवार की रात्रि को किसी अज्ञात चोरों ने उक्त खडी ट्रक,टैक्टर और हार्वेस्टर से 170 लीटर डीजल जिसकी कीमत 17 हजार रुपये को चोरी कर ले गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!