
बालोद जिले सहित दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा में किए चोरी की कई घटनांए
एसपी ने बताया कि राजनांदगांव से चोरी की मोटर सायकल में तीनो बालोद आये थे रेकी करके रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। एक टीम मिलाई नेवई से अनवर खान को पकड़कर बालोद लाई। केरल गई टीम को पता चला कि राजू मेश्राम अपनी परिवार के साथ गोवा चला गया है तत्काल टीम गोवा के लिए रवाना हुआ। जहां पतासाजी करने पर गोवा में कई टिकानों में दबिश देकर पकड़ने में सफलता मिली। आरिफ खान व अनवर खान से पूछताछ पर चोरी के जेवरात को नथमल सोनी को देना बताया। टीम द्वारा नथमल सोनी निवासी राजनांदगांव को पकड़कर बालोद लाया गया। आरोपियों द्वारा पूर्व में बालोद जिला के थाना बालोद, देवरी, अर्जुन्दा, गुण्डरदेही के कई सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके अलावा अन्य जिला दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा में भी कई चोरी की घटनांए किये है। आरोपियों द्वारा बालोद जिले के 13 एवं सरहदी जिले के 05 कुल 18 अपराध को अंजाम देना स्वीकार करने पर विधिवत् गिरफ्तार कर धारा 331(4), 305, 112, 317(4), 238, 62 बीएनएस लगाकर न्यायालय पेश किया गया।

गैंग में शामिल था सोने का व्यापारी
आरोपियों की जेल में जान-पहचान होने के बाद चोरी की योजना बनाई । अनवर खान जो कि सोने चांदी के जेवरात चोरी के प्रकरण में राजनांदगांव जेल गया था, उसी समय राजनांदगावं जेल में आरिफ खान उर्फ राजा खान निवासी शांतिनगर राजनांदगांव जो व सायकल चोरी के मामले में जेल गया था उसी समय जान-पहचान हुआ था। माह मार्च वर्ष 2024 में राजनांदगांव न्यायालय में पेशी पर राजा खान से मुलाकात हुआ था तब राजा खान, अनवर खान से कहा कि आर्थिक स्थित बहुत खराब है, मिलकर चोरी का काम करतें है। इस पर अनवर खान जो आलमारी का लाक तोड़ने में उस्ताद है, राजा खान जो बाहर दरवाजा लगा ताला तोड़ने में, रेकी करने, चोरी कर भागने के लिए रास्ता बनाने व मोटरसायकल की वायर को निकालकर डायरेक्ट कर चालू करने में उस्ताद है। दोनो मिलकर गैंग बनाये और इस गैंग में शांतिनगर के राजू मेश्राम जो बाईक चलाने में महारत हासिल है और सन्नी निमजे जो बाईक उठाने में उस्ताद है उसे भी अपने गैंग के संबंध में बताकर आरिफ खान उर्फ राजा खान ने शामिल कर लिया व चोरी की घटनाओं में संलिप्त हो गये एवं राजनांदगावं के लोकल सोना व्यापारी नयमल सोनी को माल खपाने में अपने गैंग में शामिल किया था




















