प्रदेश रूचि

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम संपन्न, तिरंगा यात्रा व आतिशबाजी ने भरा जोश

बालोद/देवरी – भारतीय सेना के साहसिक अभियान “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर आयोजित राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम मंगलवार शाम को मार्री बंगला चौक बस स्टैंड में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रभक्त नागरिकों ने भाग लिया और वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा यात्रा से हुई। हाथों में तिरंगा थामकर पूरे जोश और गर्व के साथ हिस्सा लिया। यात्रा के पश्चात आतिशबाजी किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय सेना के अदम्य साहस की सराहना की और “ऑपरेशन सिंदूर” को भारत की सैन्य शक्ति का प्रतीक बताया।
वही इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के देवरी मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम घटना के बाद ही आगाह किया था कि हमारे देश के माता बहनों के सिंदूर उजाड़ने वालो को बख्शा नहीं जाएगा और भारतीय सेना ने अदम्य साहस दिखाते हुए 6 और 7 मई दरमियानी रात को ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान सरकार के सरंक्षण में चल रहे 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर पहलगाम में हुए आतंकी हमला का बदला ले लिया है

भाजपा मंडल देवरी व सुरेगांव, द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नागरिकों एवं व्यापारियो की भारी भागीदारी रही। कार्यक्रम मे भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोरीलाल साहू, मछुआ प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव धर्मगुड़े, अजा जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष डिशोक जागडे, मंडल अध्यक्ष देवरी विवेक वैष्णव, मंडल अध्यक्ष सुरेगांव सुरेश साहू, मंडल उपाध्यक्ष द्वय रमेश सोनवानी, रामलाल नायक, उत्तम साहू, मंडल मंत्री भूनेश्वरी ठाकुर, जनपद सदस्य टूमन साहू, राधेश्याम देवांगन प्राधिकृत अध्यक्ष समिति देवरी, राहुल बाफना, योगेश्वर सिवना, हेमंत साहू, शत्रुघन सिन्हा, गजेंद्र चौधरी, नारायण साहू, शुभम देवांगन, मुन्ना सिन्हा सहित नागरिक एवं व्यापारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!