प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

भगवान परशुराम जयंती की तैयारी में जुटे ब्राह्मण समाज…कार्यक्रम की रूपरेखा तय

बालोद।समग्र ब्राह्मण समाज बालोद की ओर से भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 29 अप्रैल मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। समग्र ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अटल दुबे ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है।उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल मंगलवार को प्रात 08 बजे परशुराम चौक में पूजा अर्चना की जाएगी, वही शीतला मंदिर स्थित परशुराम मंदिर में प्रात 09 बजे से हवन पूजन के साथ ही प्रसादी का वितरण किया जाएगा।शाम 05 बजे परशुराम मंदिर में महाआरती की जाएगी तत्पश्चात शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा मंदिर प्रागंण से निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अटल दुबे ने समाज के सभी विप्रजनों से भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता निभाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!