बालोद।शहरी चुनाव के लिए बिगुल अब चुका है नाम वापसी के अंतिम समय तक शहर के विभिन्न 20 वार्डों से दावेदारों जिन्होंने चुनाव लड़ने की अभिलाषा के साथ नामांकन भरा था उनमें से 06 लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है विभिन्न पार्टी के जो बागी या असंतुष्ट दावेदार थे उन्हें भी पार्टी के बड़े नेताओं ने मना बुझा कर अंतिम समय से पहले नाम वापसी करवा ली है।वही अध्यक्ष पद के लिए 5 महिलाओ ने नामांकन दाखिल किया था उसमें से ज्योति शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। वहीं पार्षद पद के लिए पहले कुल 68 नामांकन आए थे जिनमें से 06 नाम वापसी के बाद अब 62 लोग ही चुनाव मैदान में बचे हुए हैं जिनके बीच अब मुकाबला होगा दोपहर 3:00 बजे के बाद चुनाव चिन्ह भी आवंटित हो चुका है अब प्रत्याशी मैदान में उतर जायेंगे और 11 फरवरी के पहले तक चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे।
मान मनव्वल का चलता रहा दौर
बागी और असंतुष्ट लोगों को मान मनव्वल करने का दौर लगातार दो से 3 दिन तक चलता रहा कई दावेदार मान गए तो कई अड़े हुए हैं जो अब निर्दलीय चुनाव लड़ने मैदान में आ चुके हैं भाजपा और काग्रेस के नेता अपने-अपने क्षेत्र के बागी दावेदारों को मनाने में जुटे हुए थे कई को मनाने में सफल रहे और कुछ को असफल जो असफल हैं वे निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ेंगे ।
बढ़ेगी हलचल सरगर्मी बढ़ेगी
इस बदली के मौसम में अब चुनावी सरगर्मी बढ़ जाएगी 11 फरवरी से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा यानी मुश्किल से प्रत्याशियों के बाद पास आज से लेकर 09 फरवरी की शाम 5:00 बजे तक का ही समय है कम समय में ज्यादा से ज्यादा वोट बटोरने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए बहुत ही कम समय में ज्यादा से ज्यादा चुनाव प्रचार करके वोट पाने के लिए प्रत्याशियों को दिन-रात एक करके मेहनत करनी पड़ेगी चुनाव चिन्ह आवंटन होने के साथ प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार-प्रसार में भी जुट गए हैं
इन वार्डो में हुई नाम वापसी
अध्यक्ष पद के लिए ज्योति शर्मा
वार्ड 03 नयापारा कुसुमलता साहू
वार्ड 06 हलधर वार्ड विमल साहू
वार्ड 07 पाण्डेपारा प्रवीण सोनवानी
वार्ड 08 मरारपारा प्रियंका डिमर
वार्ड11 गिरीश नायडू
वार्ड 13 आमापारा रामेश्वरी
ये है अध्यक्ष के प्रत्याशी
प्रत्याशी – पार्टी
पद्मिनी साहू – कांग्रेस
प्रतिभा चौधरी – भाजपा
शबनम रानी गौर – हमर राज पार्टी
मंजू शर्मा – निर्दलीय
वार्ड पार्षद के लिए अधिकृत प्रत्याशी
वार्ड – 1
प्रत्याशी – पार्टी
कुंती साहू – भाजपा
सुमन साहू – कांग्रेस
पुष्पा बाई – निर्दलीय
वार्ड – 2
जितेंद्र साहू – कांग्रेस
कमलेश सोनी – भाजपा
वार्ड – 3
किरण साहू – कांग्रेस
प्रीतिबाला साहू – भाजपा
लक्ष्मी बाई साहू – निर्दलीय
वार्ड – 4
प्रेमचंद क्षीर सागर – कांग्रेस
प्रीतम यादव – भाजपा
देवेंद्र गजेंद्र – निर्दलीय
पुनीत साहू – निर्दलीय
सुमीत साहू – निर्दलीय
वार्ड – 5
किरण साहू – आम आदमी पार्टी
निशा योगी – भाजपा
योगेश्वरी साहू – कांग्रेस
कांति साहू – निर्दलीय
वार्ड – 6
दीपक देवांगन – भाजपा
सतीश यादव – कांग्रेस
वार्ड – 7
रमेश मालेकर – भाजपा
सुनील मालेकर – कांग्रेस
वार्ड – 8
रीता सोनी – कांग्रेस
रुखसाना बेगम – भाजपा
ज्योति शर्मा – निर्दलीय
वार्ड – 9
आशुतोष कौशिक – भाजपा
निर्देश कुमार – कांग्रेस
दीपक चोपड़ा – निर्दलीय
मंजू शर्मा – निर्दलीय
वार्ड – 10
दीपक जैन – भाजपा
हसमुख माहेश्वरी – कांग्रेस
राजेश चोपड़ा – निर्दलीय
वार्ड – 11
लोकेन्द्र सिंह कांवरे – कांग्रेस
राजू पटेल – भाजपा
शकील खान – निर्दलीय
वार्ड – 12
छबि सार्वा – भाजपा
सुमीत शर्मा – कांग्रेस
जितेंद्र पांडेय – निर्दलीय
वार्ड – 13
सुहागा – कांग्रेस
सुनीता मनहर – भाजपा
जानकी देशलहरे – निर्दलीय
वार्ड – 14
आशा पटेल – भाजपा
चमेली साहू – कांग्रेस
जेके ढाके – निर्दलीय
योगराज भारती – निर्दलीय
वार्ड – 15
गोकुल कुमार – भाजपा
कुमारी लक्ष्मी – हमर राज पार्टी
मनोज ठाकुर – कांग्रेस
वार्ड – 16
सुरेश निर्मलकर – भाजपा
विनोद कुमार – कांग्रेस
वार्ड – 17
गीता बाई – कांग्रेस
गोमती हल्बा – भाजपा
धनेश्वरी ठाकुर – निर्दलीय
वार्ड – 18
अनिल यादव – कांग्रेस
गिरजेश गुप्ता – भाजपा
वार्ड – 19
हसीना बेगम – कांग्रेस
श्यामा यादव – भाजपा
वार्ड – 20
कशीमुद्दीन कुरैशी – कांग्रेस
सरोजनी साहू – भाजपा
दानी राम – जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
डिलेश्वर देवांगन – हमर राज पार्टी
शिव कुमारी साहू – निर्दलीय