Skip to main content

प्रदेश रूचि

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के द्वितीय दिवस यातायात जागरूकता रथ को बालोद पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

बालोद।बालोद जिले में 35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा ‘यातायात जागरूकता रथ को यातायात कार्यालय के सामने से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर मेला/मंडाई, साप्ताहिक बाजार, स्कूल/कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों में जाकर यातायात जागरूकता के कार्यक्रम चलाया जाएंगा। यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान यातायात जागरूकता रथ भर्रीटोला थाना डौण्डी के साप्ताहिक बाजार पहुंचकर आम जनों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया एंव सड़क सुरक्षा संबंधी पाम्पलेट का वितरण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का स्वंय पालन करने साथ ही अपने प्रियजनों एवं अन्य व्यक्तियों को भी यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया गया है।

यातायात सड़क सुरक्षा माह 2025 के दौरान जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ लापरवाह वाहनों चालकों पर चालानी कार्यवाही भी किया जा रहा है।इस दौरान बिना फिटनेश, बिना बीमा एवं बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के संचालित होने वाले प्रायवेट स्कूल के 02 स्कूली वेन में 5800-5800 रूपये की चालानी कार्यवाही किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले कुल लापरवाह 22 वाहन चालकों के विरूद्व कार्यवाही कर 18600 रू. वसूल किया गया है।आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान मेला मंडाई में जागरूकता कार्यक्रम, समझाईश अभियान एवं वाहन चेकिंग अभियान बालोद पुलिस द्वारा लगातार जारी रहेगा। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाने व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!