प्रदेश रूचि

दोहरे हत्याकांड के आरोपी कुलदीप साहू के अवैध घरों में चला प्रशासन का बुलडोजर

सूरजपुर-सूरजपुर में हुए डबल मर्डर के मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है।बता दें कि बीते 13 अक्टूबर को आरोपी कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक तालिब शेख की बेटी और पत्नी की नृशंस हत्या कर दी थी जिसके बाद सूरजपुर में बवाल मचा रहा और लोग आरोपी के घर को जमीदोज करने की मांग करने लगे थे।जिसके बाद सूरजपुर नगरपालिका ने आरोपी के घर पर चस्पा किया था और प्रशासन से घर को गिराने की मांग किया था। जिसके बाद आज तड़के सुबह नगरपालिका और जिला प्रशासन की टीम ने आरोपी के घर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है।

पुराना बजारपारा स्थित अवैध कब्जा को हटाया गया है और अब मानपुर रिंगरोड स्थित कब्जे को हटाया जाएगा। इस दौरान समीर शर्मा तहसीलदार सूरजपुर व संतोष महतो अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर भी मौके पर मौजूद रहे।कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!