प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

*वैदिक मंत्रोपचार के बीच गणेश जी की छोटी-बड़ी प्रतिमाएं की गई स्थापित*

बालोद।जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में शनिवार को देवो में प्रथम पूजे जाने वाले भगवान गणेश की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर श्रध्दा के साथ स्थापित किया गया हैं ।वहीँ समिति के सदस्यों ने दोपहर में गणेश की प्रतिमा को वाहन पे रख कर गाजे बाजे के साथ पंडाल तक लाया गया।इस बच्चों की टोली व् लोगो ने अपने अपने सुविधा के साथ गणेश की प्रतिमा को लाकर पंडितो द्वारा विधि विधान व् पूजा अर्चना के साथ गणेश की प्रतिमा स्थापित किया गया। इस दौरान धर्म नगरी सहित ग्रामीण अंचलो में 10 दिनों तक गणेशोत्सव की धूम रहेगी जहा पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएगे। गणेश पंडालो को दुल्हन की तरह आकर्षक साज सज्जा किया गया इसके साथ ही लाईटो से भी सजाया गया जो रात्रि में देखती ही बनती हैं ।

 

घरों, प्रमुख चौकों और मोहल्लों पर विराजे गणेश

 

शहर में इस बार लगभग दर्जन भर सार्वजनिक पूजा पंडालों में गणेश की छोटी-बड़ी प्रतिमाएं स्थापित की गई। बड़ी मूर्तियां बुधवारी बाजार, कचहरी चौक, बस स्टैंड, आमापारा, पुराना बस स्टैंड,सदर मार्ग,गांधी भवन,बजार चौक,नयापारा,मोखला माझी मंदिर, समेत अन्य स्थानों विराजित किए गए। इसके अलावा घरों में भी छोटे-छोटे गणेश प्रतिमा का स्थापना किया गया। ये सभी प्रतिमाएं मिट्टी से बनी है। छोटे बच्चें व युवाओं में गणेश स्थापना को लेकर उत्साह देखा गया। छोटी-छोटी गणेश प्रतिमा बच्चें बाइक व साइकिल में ले जातें दिखे। कुछ स्थानों पर बड़ी प्रतिमा एक दिन पहले से लाया जा चुका था। जिसे आज वैदिक मंत्रोपचार के बीच स्थापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!