प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

डौंडी थाना क्षेत्र में दुर्घटना रोकने थाना प्रभारी कैलाश मराई ने चलाई मुहिम..डिवाइडर व संकेत बोर्ड में लगाया रेडियम

डोंडी , डौंडी थाना प्रभारी कैलाश मराई ने सड़क दुर्घटना रोकने की मुहिम के तहत रविवार को डोंडी पुलिस ने डिवाइडर पर रेडियम और संकेत बोर्ड रेडियम पर लगाए। रेडियम लगाने से डिवाइडर रात में भी नजर आएंगे। इससे डिवाइडर से टकराने वाले वाहन सवार की जान बच सके। डोंडी पुलिस काफी समय से दल्लि राजहरा भानुप्राताप पुर हाई-वे की हालत सुधारने की मुहिम चला रही है। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत डोंडी पुलिस ने रविवार को हाई-वे के डिवाइडर पर रेडियम लगाए। अनियंत्रित होकर यदि दोपहिया, चार पहिया वाहन डिवाइडर से टकराए तो वाहन सवार की जान बच सके। कई बार रात में अधेरे के दैरान हाई-वे के डिवाइडर से वाहन टकरा चुके हैं। जिस कारण कई बार जान और माल की हानि भी हो चुकी है। डिवाइडर से होने वाली जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए डोंडी पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए। डोंडी पुलिस की सड़क दुर्घटना और वाहन चालकों की जान बचाने की इस मुहिम की नगरवासी भी सराहना कर रहे हैं। थाना प्रभारी कैलाश मराई ने बताया कि हाइ-वे पर रविवार को डिवाइडर और साइन वोर्ड के दोनों छोर पर रेडियम लगाए गए ताकि यदि कोई वाहन टकराता है तो जान माल की हानि को रोका जा सके। प्रभारी मराई ने बताया की आने वाले समय में जल्द पुलिस आवारा पशुओं के सींग पर रेडियम लगाने का कार्य कर की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!