प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

डीए एचआरए वृद्धि पर गुलाब की पंखुड़ियों से बनी माला से मुख्यमंत्री का किया सम्मान

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने गुलाब पंखुड़ियों से निर्मित माला पहना कर डीए एचआरए वृद्धि पर समस्त शालेय शिक्षकों व प्रधान पाठकों की तरफ से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारी बहुत खुश हैं। अब छत्तीसगढ़ में केंद्र के समान डीए और 9 प्रतिशत व 6 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता मिलेगा। इस फैसले से प्रदेश के सभी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर शालेय शिक्षक प्रधान पाठक संघ के अध्यक्ष श्री मनोज साहू, श्री सुरेश वर्मा, श्री दिनेश वर्मा, श्री ओमकार वर्मा, श्री शिव वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!