
दोनो आरोपी तलवार लहराते जिला अस्पताल में लगी सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया हैं।पकड़े गए दोनो आरोपी के कब्जे से एक कार और तलवार सहित फरसा जब्त किया गया है।पुलिस ने दोनो के खिलाफ धारा 25,27 आमसएक्ट के तहत कार्यवाही किया हैं। बता दें कि इस घटना के बाद से जिला अस्पताल में दहशत का माहौल बना हुआ है। एसडीपीओ प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार की रात 10 बजे के आस पास हमे जानकारी मिली कि दो व्यक्ति अर्टिका कार से आए और तलवार फरसा लहराकर लोगो को डराने धमका रहे थे।इस पर बालोद पुलिस अस्पताल पहुचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया ।

जिसके पास से तलवार और फरसा बरामद किया गया।जो एक अन्य व्यति कार लेकर फरार हो गया था जिसे दुर्ग गुंडरदेही व बालोद पुलिस द्वारा पुलगांव थाना के पास पकड़ा गया




















