प्रदेश रूचि

*बड़ी खबर:- डौंडी ब्लाक के सुरडोंगर में जेसीबी मशीन को किया गया आग के हवाले..आग से जेसीबी का ऊपरी हिस्सा जलकर हुआ खाक..अज्ञात आरोपी के खिलाफ डौंडी थाने में मामला हुआ दर्ज*

बालोद/ डौंडी —डौंडी ब्लॉक के ग्राम सूरडोंगर में खड़ी जेसीबी मशीन को बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया। आगजनी में 7 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। पुलिस आगजनी की जांच कर रही है। आशंका है कि आपसी विवाद के चलते किसी ने जेसीबी में आग लगा दी।

पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराते जेसीबी मालिक द्वारिका साहू निवासी दल्लीराजहरा ने बताया पिछले दो साल ड्राइवर के देखरेख में उक्त जेसीबी का गांव में चलने वाले कार्य में इसका उपयोग कर रहा था। 14 दिसम्बर की रात 2 बजे डॉयवर ने उसे फोन कर बताया कि घर के बाहर खड़ी जेसीबी में किसी ने आग लगा दी है जिससे वह जल कर सामने का व ऊपर का हिस्सा खाक हो गई। सूचना मिलने के बाद जेसीबी मालिक सुबह घटना स्थल पहुंचा। पुलिस में शिकायत दर्ज करते बताया उसे 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। शिकायत पर पुलिस अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। जिला जेसीबी यूनियन के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी व पदाधिकारी आज डोण्डी थाने पहुँच कर उक्त घटना की तत्काल कार्यवाही कर अज्ञात आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की ।गौरतलब हैं कि सूडोंगर ग्राम में पूर्व में भी एक जेसीबी व ट्रक को आग लगा दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!