
उन्होंने ग्रामीणों को गोवर्धन पूजा व गोठान दिवस की बधाई व शुभकामनाएं भी दी। गौठान में पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था। इस दौरान विधायक और कलेक्टर के द्वारा गौठान के चरवाहों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




















