प्रदेश रूचि

*पूर्व जिपं सदस्य का बड़ा आरोप…तहसील विवाद के लिए गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद जिम्मेदार, कांग्रेस का सिद्धांत फूट डालो और राज करो*

बालोद – गुंडरदेही विधानसभा के अंतर्गत उपतहसील से तहसील का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। वही दूसरी ओर देवरी बंगला के सैकड़ो ग्रामीणों ने नामकरण को लेकर चक्काजाम कर दिया।भाजपा नेता एवं बालोद जिलापंचायत के पूर्व सभापति अभिषेक शुक्ला ने कहा कि तहसील विवाद के लिए गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद जिम्मेदार है। कांग्रेस का सिद्धांत ही आपस मे फुट डालो और राज करो है।आपसी भाईचारा खत्म कर ग्रामीणों को आपस मे लड़ा रही है कांग्रेस।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं गुंडरदेही विधायक कुँवर निषाद को जनभावनाओं की कोई परवाह नही है।तहसील नामकरण जनभावनाओं के अनुरूप देवरीबंगला एवं मार्री बंगला दोनो गांवों के नागरिकों के आपसी प्रेम और सदभाव से तय किया जाना चाहिए था l परन्तु गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद एवं कांग्रेस पार्टी ने उसे विवादों में उलझाकर ग्रामीणों को आंदोलन एवं चक्काजाम करने पर मजबूर कर दिया। कांग्रेस दोनों गांव के लोगों को आपस में लड़ा रही है । उप तहसील के नामकरण को लेकर चक्का जाम से लेकर लगातार धरना प्रदर्शन हो रहे हैं।भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने आगे कहा इस घटना से आक्रोशित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी विधायक कुंवर निषाद की कार्यप्रणाली एवं तानाशाही प्रवृत्ति पर आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे चुके है। अभिषेक शुक्ला ने कहा जनता विधायक के रूप में अपना जनप्रतिनिधि समस्याओं को सुलझाने के लिए चुनती है पर ये तो ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो खुद समस्या पैदा कर रहे हैं गुंडरदेही विधायक कुंवर निषाद सहित भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार तानाशाही की पराकाष्ठा को पार कर रही है l इनका एक ही सिद्धांत है फूट डालो और राज करो l कांग्रेस विधायक कुंवर निषाद को जनता के दुख- दर्द और उनकी भावनाओं से कोई सरोकार नहीं है l कांग्रेस का कोई भी जनप्रतिनिधी ग्रामीणों से बात कर समस्या को सुलझाने गम्भीर नही है। भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने कहा कि समस्या का जितने जल्दी निराकरण हो सके उतना ही ज्यादा अच्छा होगा l ताकि दोनो गांवों की जनता के बीच आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!