Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*बालोद जिले के पत्रकारों ने दिवंगत पत्रकार कुंजलाल साहू को दी श्रद्धांजलि..*

 

बालोद-बालोद जिले के  वरिष्ठ पत्रकार कुंज लाल साहू  का आज आकस्मिक निधन हो गया  जिसका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम अचौद  में।किया  वही स्वर्गीय कुंज लाल साहू के इस निधन पर बालोद के प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक व डिजीटल मीडिया के पत्रकारों ने  स्थानीय सर्किट हाउस में शोकशभा आयोजित  मृतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किए  आपको बतादे स्व कुंजलाल साहू पिछले करीब 11 वर्षो से गुंडरदेही क्षेत्र में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पत्रकारिता से जुड़े हुए थे स्व साहू संक्रिय व जुझारू पत्रकार के रूप में जिले में अपनी अलग पहचान बना चुके थे अपनी खबरों के माध्यम से क्षेत्र की कई समस्याओं से शासन और प्रशासन को अवगत करा समस्याओं का समाधान करने में भी अहम भूमिका निभा चुके है ।
लेकिन 2 दिन पूर्व 3 सितंबर को सुबह करीब 5:00 बजे उनका स्वास्थ्य बिगड़ा और स्थानीय स्तर पर इलाज के पश्चात उन्हे 4 सितंबर को भिलाई के शंकराचार्य निजी हॉस्पिटल ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही आज सुबह उनका निधन हो गया उनके निधन से समूचा पत्रकार जगत के अलावा क्षेत्र में शोक की लहर है वही आज उनके इस श्रद्धांजलि सभा मे  जिले के वरिष्ठ पत्रकार मोहनदास मानिकपुरी,जयकरण परिहार,मंजू शर्मा संतोष साहू,रवि भूतड़ा,किशोर साहू,नितेश वर्मा,संजय दुबे,राहुल भूतड़ा,अरुण उपाध्याय, सतीश रजक,विकास साहू,जगन्नाथ साहू ,हंसराज साहू,नरेश श्रीवास्तव,राजेश साहू सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!