Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*दल्लीराजहरा नगरपालिका में विकासकार्यों में भ्रष्टाचार और भाजपा पार्षदो के वार्डों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदो ने किया विरोध प्रदर्शन.. दल्लीराजहरा नपाध्यक्ष पर लगाए ये गंभीर आरोप*

दल्ली राजहरा मंडल द्वारा आज नगर पालिका परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार एवं भाजपा पार्षदों के वार्डो में विकास कार्यो में किये जा रहे भेदभाव के खिलाफ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह एवं वार्ड क्रम 16 पार्षद सोहद्रा ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका का घेराव कर जमकर नारेबाजी की, भाजपाइयों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अध्यक्ष नगर विकास में राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है। कांग्रेस पार्षद एवं कुछ गिने चुने वार्डो में ही कार्य करवाया जा रहा है और भाजपा पार्षदों के वार्डो के काम को रोक दिया जाता है।
              दल्लीराजहरा नगरपालिका

वार्ड क्रम 16 पार्षद सोहद्रा ठाकुर ने कहा कि इस कार्यकाल में मेरे द्वारा लगातार वार्डो के कार्य के लिए पालिका में आवेदन दिया जा रहा है परंतु भाजपा पार्टी से पार्षद होने के कारण लगातार काम को रोक दिया जा रहा है। लगतार आवेदन एवं निवेदन के बाद भी कार्य नही होने के कारण आज ये विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। जिला कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह ने कहा नगर में इस प्रकार का भेदभाव करना नगर के जनता के साथ भेदभाव है और जिस पार्टी का मुख्यमंत्री आदिवासियों के उत्थान की बात करने वाले के पार्टी के लोग एक आदिवासी पार्षद के साथ अभद्र व्यवहार एवं शोषण किया जा रहा है ।

इस दौरान सुदेश सिंह जिला कोषाध्यक्ष भाजपा, वार्ड पार्षद सोहद्रा ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र श्रीवास भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष कासिम कुरैशी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरण सिन्हा, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, युवा मोर्चा जिला मंत्री सोनू ठगेल मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संजीव सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा मंत्री जनार्दन सिंगरौल, सुरेश जयसवाल, लीलावती साहू रानू ठाकुर राकेश कोसरे, नीलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू, सुमित जैन, मनन गुप्ता, सुचित्रा दास, विम्मी शर्मा, बसंती बाई ,कुसुम देवांगन, एवं वार्ड क्रम 16 की जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!