Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

सीएम हाउस घेराव के लिए प्रदेशभर से करीब 9 हजार कार्यकर्ता हुए शामिल…पुलिस से झूमाझटकी व बेरिकेटिंग लांघने वाले करीब 450 कार्यकर्ताओं को भेजा गया जेल

 

रायपुर- आज पूरे प्रदेश भर से भारतीय जनता पार्टी /भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अपनी मांगो को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव का आह्वान किया गया था। वही इस आन्दोलन में भीड़ को सीएम हाउस जाने से रोकने के लिए प्रशासन/पुलिस द्वारा 03 स्थानों में बेरिकेटिंग कराई गई थी। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी/भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 8000 से 9000 की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये।

कार्यक्रम पश्चात् जब रैली निकाली गई तब भारतीय जनता पार्टी/भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेट्स को तोड़ा गया एवं कई स्थानो में कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी की गई, जिसमें कुछ पुलिस वालों को चोटे आयी और कुछ को फ़्रैक्चर हुआ है । लगभग 450 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर केन्द्रीय जेल ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!