Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*कांग्रेस से 122 लोगो के इस्तीफे पर अब गहरा रहा विवाद……भंडेरा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा अफवाह पर होगी एफआईआर…तो वही इन्होंने ने कहा संसदीय सचिव की छवि धूमिल करने की हो रही साजिश…पढ़े पूरी खबर*

 

बालोद / ग्राम भंडेरा के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजधानी स्थित निवास पहुंचकर कांग्रेस के प्रति निष्ठा व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस पर बधाई दी। संसदीय सचिव व विधायक कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में भंडेरा के कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा देने की बात को बेबुनियाद बताया। ग्राम पंचायत भंडेरा की सरपंच खेमिन ढाले तथा उपसरपंच रमेश साहू के साथ 110 कॉन्ग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को राजधानी पहुंचे थे। दूसरी ओर कांग्रेस के जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष ने कहां की पार्टी तथा संसदीय सचिव की छवि को धूमिल करने वालों पर एफआईआर कराई जाएगी।


क्या है मामला :- 2 दिनों से ग्राम भंडेरा के 122 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही जा रही थी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी से निष्कासित बूथ अध्यक्ष द्वारा कूटरचित दस्तावेज मे पार्टी से इस्तीफे की बात कही जा रही है। ग्रामीणों से पूछने पर बताया कि ग्राम के हाई स्कूल का उन्नयन करने की मांग पत्र को कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। इससे ग्राम में आक्रोश है।

कोई इस्तीफा नहीं मिला है :- जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार ने कहा कि ग्राम भंडेरा के कार्यकर्ताओं का इस्तीफा आज तक नहीं मिला है। कार्यकर्ताओं के इस्तीफे को प्रचारित करने वाला पूर्व बूथ अध्यक्ष केदार देवांगन पहले से ही पार्टी से निष्कासित है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है। कांग्रेस के दोनों प्रमुख पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी तथा संसदीय सचिव की छवि धूमिल करने वालों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व से निष्कासित एक पदाधिकारी के इशारे पर झूठे एवं बेबुनियाद आरोप लगाकर अपनी घटिया मानसिकता को उजागर कर रहे हैं। जिसे सभी जानते हैं।


स्वच्छ छवि तथा पार्टी मजबूत :- पार्टी के वरिष्ठ कॉन्ग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस ने प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य किया है। गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की छवि साफ एवं संगठन मजबूत है। संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद की सक्रियता से विस क्षेत्र में पार्टी की स्थिति मजबूत हुई है। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व संसदीय सचिव के प्रवक्ता केशव शर्मा ने कहा कि जिले में कॉन्ग्रेस की स्थिति बेहतर है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीति – नीति के अनुसार कार्य कर रहे हैं। कुछ विध्वंसकारी लोग उसे पचा नहीं पा रहे हैं। उनको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। ऐसी ही बात जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा, उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, जिला प्रतिनिधि राजेश बाफना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, संतुराम पटेल, भोजराम साहू, चुकेश्वर साहू, जनपद अध्यक्ष जागृत सुनकर, सुचित्रा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रहास देवांगन, संजीव चौधरी, ने कही है।

 

इस खबर के बाद मचा बवाल 👇👇👇👇

 

*बिग ब्रेकिंग:-गुंडरदेही विधानसभा में बिखरने लगी कांग्रेस …बड़ी संख्या में कांग्रेस से इस्तीफा।।।केदार देवांगन सहित 122 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस*

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!