Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

उज्ज्वल भारत – उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अनिला भेड़िया, व संसदीय सचिव.. मंत्री बोले

बालोद- प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया और संसदीय सचिव व गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने शुक्रवार को जनपद पंचायत डौंडी में आयोजित अमृत महोत्सव के अंतर्गत उज्ज्वल भारत – उज्ज्वल भविष्य कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री श्रीमती भेंडिया ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा और छत्तीसगढ़ राज गीत से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती भेंडिया ने कहा कि विद्युत ऊर्जा वर्तमान की महती आवश्यकताओ में से एक है, जिसके बिना दैनिक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

घर से लेकर बड़े बड़े कारखानों के लिए विद्युत ऊर्जा अतिआवश्यक जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें मिल रही इस विद्युत ऊर्जा को आवश्यकता अनुरूप ही उपयोग करना चाहिए, अनावश्यक रूप से विद्युत ऊर्जा का दोहन नहीं करना चाहिए। संसदीय सचिव निषाद ने भी अपने संबोधन में विद्युत ऊर्जा का सदुपयोग करने व ऊर्जा का बचत करने की बात कही। विद्युत विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता टी एल सहारे ने विद्युत विभाग से संबंधित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओ को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोकगीत व लोक नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बिजली बचाव के लिए जागरूक किया गया। इसी क्रम में अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को एलईडी बल्ब वितरण किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत की अध्यक्ष बसंती दुग्गा, जनपद उपाध्यक्ष पुनीत राम सेन, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, सहित कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!