Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*मुख्यमंत्री की  घोषणा पर हुआ त्वरित अमल….सरगुजा के धौरपुर में आज से शुरू होगा एसडीएम कार्यालय….मुख्यमंत्री ने 11 मई को लुंड्रा विधानसभा के सहनपुर में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की थी घोषणा*

 

 

रायपुर  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए सरगुजा जिले के धौरपुर में आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  कार्यालय के शुभारंभ की तैयारी पूरी कर ली गई है ।  
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  लुंड्रा विधानसभा क्षेत्र  के सहनपुर में 11 मई को आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की मांग पर धौरपुर में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।

कलेक्टर सरगुजा  कुन्दन कुमार से प्राप्त जानकारी अनुसार के अनुविभागीय कार्यालय राजस्व धौरपुर का शुभारंभ कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।  इस अवसर पर  सीजीएमएससी के अध्यक्ष एवं लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, जिला पंचायत सरगुजा अध्यक्ष  मधु सिंह, जिला सहकारी केन्द्रीय  बैंक के अध्यक्ष  रामदेव राम,  जनपद अध्यक्ष  गंगा प्रसाद, उपाध्यक्ष  वीरभद्र सिंह, सरपंच  सुगोत्री मरावी उपस्थित रहेंगी।  धौरपुर में एसडीएम कार्यालय खुलने से अब राजस्व एवं अन्य कार्य के लिए  लुण्ड्रा -धौरपुर क्षेत्र के लोगो को 40 किलोमीटर दूर अम्बिकापुर नही आना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!