Skip to main content

प्रदेश रूचि

चौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल

*बालोद जिले में फिर डराने लगा कोरोना….महीनों बाद जिले में फिर एक बार कोरोना के नए मामले दो अंकों में…जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी हुई अचानक बढ़ोतरी*

बालोद- शुक्रवार को बालोद जिले में 12 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 432 सैंपल लिए गए हैं जिसमें 12 नए पाजिटिव मामले सामने आए हैं।जुलाई के 8 दिन में 28 मरीज मिल चुके है। वर्तमान में एक्टिव केस 30 है यानी इस माह मिले सभी संक्रमितों का इलाज जारी है। बुधवार को कुल 432 लोगों ने कोरोना जांच कराया। सभी सैंपल की जांच एंटीजन किट से हुई। अब तक 6 लाख 28 हजार 373 सैंपल की जांच हो चुकी है। जिसमें 29 हजार 417 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 28 हजार 913 लोग डिस्चार्ज हो चुके है। धंर में रहकर इलाज कर रहे लोगों की सख्या 22 हैं और 7 कोरोना मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे जिले से आने वाले लोगों से अपील की है कि कोरोना जांच जरूर करवाएं। ताकि संक्रमण न फैले और खुद व परिवार सुरक्षित रहें। इसके अलावा गाइडलाइन का पालन कर सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाने की अपील की गई है।

एसपी कलेक्टर ने किस जंगल मे गुजारी रात👇👇👇👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!