प्रदेश रूचि

*अलर्ट:- झलमला से इन गांवों की ओर जाने वाले रास्ते को वन विभाग ने किया गया बंद… इस रास्ते से जाने जाने वाले राहगीरों को सकती है दिक्कतें*

बालोद- शुक्रवार को रात 7 बजे चंदा दल के हाथियों ने वनमंडल परिक्षेत्र बालोद के तांदुला डूबान एरिया के धरमपूरा, नर्रा ,बरही जंगल में विचरण करते देखा गया। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। रात 7 बजे के आसपास हाथियों का लोकेशन नर्रा,बरही, धरमपुरा रहा। वन विभाग ने ग्राम नर्रा,धरमपुरा, तालगांव,नहर डेरा, सेमरकोना,अधियाटोला, साल्हेटोला, मटिया, देवारभाट, गस्तीटोला के गांवों को अलर्ट जारी करते हुए झलमला से रानी माई मंदिर मुख्य मार्ग को आज रात साढ़े 7 बजे से बंद कर दिया गया हैं।

सरपंच करवा रहे गांव में मुनादी, घर में सुरक्षित रहें

जैसे-जैसे हाथियों का लोकेशन मिल रहा है, उस हिसाब से वन विभाग की ओर से आसपास गांव के सरपंचो को सूचना दी जा रही है। ताकि गांव में मुनादी करवाकर लोगों को अलर्ट कर सकें। इसके अलावा वन विभाग की टीम गांव स्तर पर लोगों को समझाइश दे रही और अपील कर रहे है कि जंगल, खेत की ओर न जाए। स्थिति ऐसी है कि कई गांव के किसान धान की बोआई भी नहीं कर पाए है।गांव हो जंगल, जहां भी दल की एंट्री होने के सूचना मिल रही है गांव में मुनादी करवाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। हाथियों का लोकेशन रोजाना बदल रहा है बावजूद स्थिति सामान्य होने तक ग्रामीणों से अपील कर रहे है कि घर में ही सुरक्षित रहें। हाथियों का दल रोजाना लोकेशन बदल रहा है। इसी हिसाब से क्षेत्र के गांव के लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। दल में 23-24 हाथी है।

वन विभाग ने इन गांवों के लिए अलर्ट जारी किया

 

वन विभाग की ओर से 10 गांव के लिए अलर्ट जारी किया है। , नर्रा, नहरडेरा, धरमपुरा,तालगांव,सेमरकोना,अधियाटोला,साल्हेटोला,मटिया,देवारभाट, गस्तीटोला में से किसी भी गांव में हाथियों का दल पहुंच सकता है। इसलिए इन गांव के लिए अलर्ट जारी कर लोगों को समझाइश दी गई है कि बेवजह बाहर न निकलें। वहीं निगरानी के लिए वन विभाग की ओर से बालोद, गुरूर, दल्लीराजहरा में पदस्थ वनरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। टीम के सदस्य लोकेशन ट्रेस कर उच्च अफसरों को सूचना दे रहे हैं।

 

*बालोद जिले के नवपदस्थ कलेक्टर ने जंगल मे क्यो बिताई रात…इस कार्यालय के निरीक्षण के बाद क्या कहा अधिकारियों से…करीब 30 घन्टे नॉनस्टॉप दौरे में का क्या है महत्व…देखे पूरी खबर ..सिर्फ प्रदेशरूचि पर*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!