प्रदेश रूचि


भाजपा ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयन्ती पर चलाया स्वच्छता अभियान..इस मंदिर प्रांगण में कई गई साफ सफाई

बालोद- भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के तत्वाधान में बुधवार को कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण नयापारा में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर कपिलेश्वर मंदिर की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया तत्पश्चात मां भारती एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया गया ।इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव , यशवंत जैन, मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर , पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सोनी, मंडल महामंत्री संतोष कौशिक, नरेंद्र सोनवानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, मंडल उपाध्यक्ष रिछेद मोहन कलिहारी ,गिरिजेश गुप्ता ,अंबिका यादव मंडल मंत्री कमल पनपालिया, सुनीता मनहर, व्यापारी प्रकोष्ठ बंटी बाफना, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक ,महामंत्री डॉ मोना टूवानी, पूर्व पार्षद रमेश माले कर, गणेश साव, फ़्लैश देश लहरा प्रीतम यादव उत्तम साहू जगदीश देशमुख दुष्यंत मनहर, रुपेश सोनकर, नेमीचंद नाग, सहित नयापारा के महिला पुरुष बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!