प्रदेश रूचि

तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ: जिले की सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन व्यवस्था का मिलेगा सजीव अनुभवशिक्षामंत्री से मिले शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी, गर्मी के बीच स्कूल खोलने के फैसले पर पुनर्विचार की मांगमोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल : सांसद संतोष पाण्डेयनिर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए संजोग टावरी, संगठन को मजबूत बनाने और समाज के जीवनस्तर में सुधार का लिया संकल्पबालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपी

*बालोद जिले के भाजपा में इस्तीफों की झड़ी,भाजपा जिलाध्यक्ष जिला प्रभारी पर लगे गंभीर आरोप..लेकिन मामले पर जिलाध्यक्ष से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा*

बालोद – बालोद जिले के भाजपा से लेकर कांग्रेस में सियासी बवाल मचा हुआ है और इस पूरे सियासी बवाल की एक बड़ी वजह कही न कहीं दल्लीराजहरा के नगरपालिका उपाध्यक्ष पद या इस कुर्सी में काबिज उपाध्यक्ष को कहा जा सकता है जिस दिन से संतोष देवांगन ने कांग्रेस पदाधिकारियो पर गंभीर आरोप लगाकर अपने पद से इस्तीफे की पेशकस की है उसके बाद से दल्लीराजहरा में सियासी बवाल मचा हुआ है

संतोष देवांगन के इस्तीफे के बाद पहले एक ऑडियो वायरल हुआ जिसको लेकर नगर में चर्चा का विषय बना हुआ रहा कि ये वायरल ऑडियो किसका है वही इस वायरल ऑडियो पर संतोष देवांगन ने पालिका अध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाते नजर आए लेकिन इसकी पुष्टि प्रदेशरूचि ने कही नही की अभी ये मामला थमा नही था कि अगले ही दिन भाजपा कांग्रेस व निर्दलीय पार्षद एकजुट होकर संतोष देवांगन के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने कलेक्टर में ज्ञापन सौंपे

लेकिन इस बीच आरोपो की झड़ी कांग्रेस की झोली से निकलकर भाजपा में जा पहुंची प्रदेशरूचि के एक खबर प्रकाशित हुई जिसका शीर्षक था दल्लीराजहरा नपाउपाध्यक्ष को हटाने भाजपा कांग्रेस मिलायें आपस मे हाथ जिसके बाद दल्लीराजहरा की भाजपा में सियासी भूचाल आ गई और कल दल्लीराजहरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने भाजपा बालोद जिलाध्यक्ष व भाजपा जिला प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया

इस्तीफाओ की लगी झड़ी

भाजपा मंडल अध्यक्ष के इस्तीफे कब बाद दल्लीराजहरा के लगभग सभी मोर्चा मंडल के अध्यक्षो ने अपने अपने जिलाध्यक्षों के साथ प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के नाम इस्तीफा लिखकर सभी के व्हाट्सएप व ईमेल से भेज रहे है

इस्तीफों की झड़ी लेकिन किसी जिम्मेदार को नही मामले की जानकारी

बालोद जिले के इतिहास में पहली बार किसी मंडल में इस तरह एक साथ मंडल अध्यक्ष सहित सभी मोर्चो के अध्यक्षो के इस्तीफे के बाद भी किसी भी जिम्मेदारों को इसकी जानकारी नही है,मामले पर प्रदेशरूचि संपादक ने बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी केदार गुप्ता, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को इन इस्तीफों के संबंध में पूछने पर सभी ने कहा कि हमे कोई इस्तीफा नही मिला हैI लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि जो इस्तीफा सुबह से पूरे सोशल मीडिया में।लगातार वायरल हो रही है इन इस्तीफों के बारे में किसी भी भाजपा पदाधिकारी को मालूम नही है वही इस इस्तीफों के दौर के बीच दल्लीराजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष ने वीडियो भी जारी कर दिया जिसमे उन्होंने साफ तौर पर बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाकर इस्तीफे की बात खुद कहते नजर आ रहे है साथ ही अभी और भी लोग अपने पद से इस्तीफा देने की बात कहते दिख रहे है

बहरहाल देखना होगा दल्लीराजहरा में एक नगरपालिका के उपाध्यक्ष को हटाने भाजपा के अभी और कितने विकेट गिरेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!