Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*आईपीएस  सदानंद कुमार की संवेदनशीलता; वरिष्ठ नागरिक मोड़ी को अपने बाइक में बैठाकर पहुँचाये अस्पताल और कराये उपचार*

 

नारायणपुर –  आईपीएस  सदानंद कुमार अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन सड़कों की निरीक्षण के लिए पहुँचें थे, वहाँ उन्होंने कच्चापाल-इरकभट्ठी और किहकाड-मुरनार सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पुलिस की सुरक्षा घेरे में निर्माणाधीन रोड को लेकर मुरनार और बेचा सहित आसपास के ग्रामीण बहुत उत्साहित हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुरनार निवासी मोड़ी (उम्र-65 वर्ष) को जख्मी अवस्था में देखा जो कल दिनाँक 27.06.2022 को बैल के मारने से घायल हुआ था। आईपीएस  सदानंद कुमार ने अपने मानवीय कर्तव्यों का पालन करते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया और उन्हें अपने बाइक में बिठाकर सोनपुर अस्पताल लाकर भर्ती कराते हुए उपचार कराये तथा उनके बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किये। आईपीएस श्री सदानंद कुमार की एक खाशियत यह भी है कि वे अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण के दौरान अक्सर बच्चों को चॉकलेट-बिस्किट बाँटते हैं।

वरिष्ठ नागरिक मोड़ी की प्राथमिक उपचार के बाद आईपीएस  सदानंद कुमार थाना सोनपुर एवं कोहकमेटा पहुँचकर निर्माणाधीन थाना भवन का निरीक्षण किये। इस दौरान उनके साथ आईपीएस पुष्कर शर्मा, आरआई सोनू वर्मा, निरीक्षक आकाश मसीह एवं निरीक्षक सुनील सिंह सहित निरीक्षक मालिक राम केंवट अपने डीआरजी टीम के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!