प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*मुख्यमंत्री बघेल आज शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ.. गोधन न्याय योजना में राशि अंतरण सहित रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े लोगों को करेंगे सम्मानित….सीएम ‘जगार-2022’’ के कार्यक्रम में होंगे शामिल*

 

रायपुर, 15 जून 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज  दोपहर राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करने सहित गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को राशि का अंतरण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल इस दौरान अपने निवास कार्यालय में ही दोपहर 12 बजे से आयोजित कार्यक्रम में जिला जांजगीर-चांपा अंतर्गत बालक राहुल साहू के रेस्क्यू ऑपरेशन में जुड़े लोगों को सम्मानित करेंगे। वे इसके पश्चात दोपहर 01 बजे से 1.30 बजे तक गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि का अंतरण और 1.30 बजे से 2.30 बजे तक शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 7 बजे राजधानी के पण्डरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में आयोजित ‘‘जगार-2022’’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!