प्रदेश रूचि

पंचायत सचिव के हड़ताल से पंचायतों में लटका ताला.. शासन की कई योजना प्रभावित.. भाजपा ने किया हड़ताल का समर्थन

बालोद, बालोद में सभी पंचायत सचिव अपने एक सूत्री मांग शासकीयकरण को लेकर काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल में बैठने पर जिले के सैकड़ों पंचायत कार्यालय में ताला लटका हुआ है, जिससे पंचायत स्तर के सभी काम और शासन के कई महत्वकांक्षि योजना प्रभावित हो रहे है। वही भाजपा के नेताओ ने धरना स्थल…

Read More

बालोद कलेक्टर शर्मा ने दृष्टि बाधित विद्यार्थी को प्रदान किया लैपटाॅप..पढ़ाई के साथ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहा है भूपेश

बालोद, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार 21 मार्च को अपने कक्ष में जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम नाहंदा के दृष्टि बाधित विद्यार्थी भूपेश कुमार देशलहरा को लैपटाॅप प्रदान किया। दृष्टि बाधित विद्यार्थी भूपेश वर्तमान में दुर्ग विश्वविद्यालय में एम.ए. राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। भूपेश पढ़ाई के साथ-साथ राज्य लोक सेवा आयोग…

Read More

मंत्री अनिला भेड़िया के निर्देशानुसार दल्लीराजहरा बायपास सड़क निर्माण हेतु सीमांकन कार्य शुरू

बालोद, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री अनिला भेड़िया के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा दल्लीराजहरा शहर में ग्राम जमही से गुटुलमुंडा तक बायपास निर्माण हेतु जमीन सीमांकन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि मंत्री भेड़िया ने रविवार 19 मार्च…

Read More

विभिन्न मांगों को लेकर बोहारा के ग्रमीणों ने विधायक संगीता के साथ मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री से की मुलाकात.. आगामी बजट में स्वीकृत करने की रखी मांग

बालोद, ग्राम बोहारा की वर्षों पुरानी मांग को लेकर विधायक संगीता सिन्हा जी के साथ ग्राम बोहारा में उच्च स्तरीय पुल निर्माण एवम मां कर्मा सामुदायिक भवन की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी एवम विभागीय मंत्री जी से मुलाकात किए एवं आगामी बजट में स्वीकृति करने की मांग रखी ग्राम बोहरा…

Read More

बीजापुर और दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुआ हाथकरघा संघ के द्वारा बनाया गया स्कूल गणवेश का पहला जत्था..284 बुनकर सहकारी समितियों द्वारा हो रहा है गणवेश वस्त्रों का उत्पादन

रायपुर,छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्या. रायपुर को स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 33 शैक्षणिक जिलो में लोक शिक्षण संचालनालय एवं समग्र शिक्षा योजनांतर्गत संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 64 लाख गणवेश सेट आपूर्ति हेतु क्रय आदेश प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा संघ द्वारा 21 मार्च से शैक्षणिक सत्र…

Read More

विश्व वानिकी दिवस:-मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का आज किया गया वर्चुअल शुभारंभ..पिनकापार में 4.93 एकड़ भूमि में 5000 नग नीलगिरी पौधे लगा कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

बालोद, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। बालोद जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पिनकापर में किया गया। इस दौरान अतिथियों के द्वारा ग्राम पिनकापार के भू-स्वामी गौतम नखत के 4.93 एकड़ भूमि में 5000…

Read More

छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने विशेष पहल.. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का आज मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विधानसभा में दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना’’ का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर करेंगे। इस अवसर पर संसदीय सचिव द्वय शिशुपाल…

Read More

*आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला*

  रायपुर। आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करने का निवेदन करने के लिये कांग्रेस विधायकों का प्रतिनिधिमंडल राजभवन में जाकर महामहिम राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन से मिला। प्रतिनिधिमंडल में मंत्री कवासी लखमा, शिशुपाल सोरी, डॉ. विनय जायसवाल, यू.डी. मिंज, गुलाब कमरो, पुरुषोत्तम कंवर, द्वारकाधीश यादव, रामकुमार यादव, सावित्री मंडावी, लक्ष्मी ध्रुव, चंद्रदेव राय, शशि भगत,…

Read More

भारत स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों ने राज्यपाल से की भेंट..स्कार्फ पहना कर किया सम्मानित

रायपुर,राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कोे आज राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाईड, संगठन द्वारा मुख्य संरक्षक का परंपरागत स्कार्फ एवं बैज से सम्मानित किया गया। साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाईड की छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्काउट प्राॅमिस के वाचन द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाईड संगठन के…

Read More

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री बघेल को पत्र लिखकर किया आग्रह..लोगों को नशा से बचाने राज्य में चलेगा वृहद जन आंदोलन

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ की जनता को नशे से बचाने के लिए वृहद आंदोलन की शुरूआत करने का आग्रह किया है। उन्होने पत्र में कहा है कि नशा हमारे जीवन के लिए हानिकारक है। समाज के सभी वर्गाे को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष…

Read More
error: Content is protected !!