Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद कलेक्टर पहुचे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सिकोसा..निरीक्षण कर विद्यालय के जीर्णोद्धार कार्य को समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

बालोद, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज गुण्डरदेही विकासखंड के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिकोसा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर इसे समय-सीमा में कार्य को पूरा कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। श्री शर्मा ने निर्माण कार्य में शत प्रतिशत गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्कूल में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

कलेक्टर शर्मा ने स्कूल में प्रवेश द्वार का निर्माण तथा पानी, बिजली की समूचित उपलब्धता के अलावा शाला भवन के रंग-रोगन तथा फर्नीचर आदि की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए इसकी समूचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के पुराने फर्नीचर को आवश्यकतानुसार अन्य स्कूलों में भेजने तथा विद्यालय के प्रयोगशाला एवं लाइब्रेरी में आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि सिकोसा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को आकर्षक एवं सर्व सुविधायुक्त होनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय के अधोसंरचना से जुड़े सभी कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वन कुमार पुसाम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के नोडल श्री रूपेश कश्यप सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!