ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के 5 लाख 63 हजार 576 भूमिहीन कृषि मजदूर होंगे लाभान्वित..112 करोड़ 71 लाख 52 हजार रूपए का 21 मई को होगा हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरण
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्ग जिले के पाटन में आयोजित भरोसा का सम्मेलन में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किश्त की राशि जारी करेंगे। राजीव गांधी भूमिहीन…




















