प्रदेश रूचि

4 राज्यो में भाजपा की सरकार तो पंजाब में चला आप का झाड़ू….सब साफ….यहाँ मना जीत का जश्न..किसने कहा छत्तीसगढ़ के 5 सौ करोड़ खर्च के बाद भी नही आई कांग्रेस की 5 सीट…देखे पूरी खबर

बालोद यूपी सहित चार राज्य में भाजपा की जीत और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सूनामी के बाद बालोद जिले के भाजपाईयों व आप समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ जीत का शानदार जश्न मनाया और खूब पटाखे फोड़े….. भाजपा जिला कार्यालय से बुलडोजर पर चढ़कर नगर में विजय जुलूस निकाला….. इस दौरान सैकड़ो की संख्या में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे…..

 

वही भाजपाईयों ने यूपी सहित चार राज्यो में जीत को मोदी की नीति और राष्ट्रवाद की जीत बताया और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार पर आरोप भी लगाया कि छत्तीसगढ़ का पैसा पहले असम फिर उत्तरप्रदेश में खर्च किया गया है…. वही आने वाले विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने की बात भी कही….तो वही इस दौरान जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भी जोश देखा गया….आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब में उनकी सरकार बनने के बाद नगर में विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाते दिखे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!