प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*श्रृंगीऋषि आश्रम के दानपेटी से किया था चोरी….. पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार..!*

 

धमतरी….. एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश और एएसपी निवेदिता पॉल व एसडीओपी नगरी मयंक रणसिंह के मार्गदर्शन में.. सिहावा पहाड़ी के श्रृंगी ऋषि आश्रम के दान पेटी में हुए चोरी के आरोपी को सिहावा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है… जानकारी के मुताबिक बीते 6 मार्च रविवार को श्रृंगीऋषि आश्रम के दानपेटी से 6 से 7 हजार रुपये की चोरी हुई थी… जिसकी रिपोर्ट श्रृंगी ऋषि विकास समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र धेनुसेवक ने सिहावा थाने में दर्ज कराया था… जिसके बाद सिहावा पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी…सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया ,वहीं संदेह के आधार पर पुलिस गजेंद्र पिता जीवराखन पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी सिहावा से पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल किए… जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के 400 रुपया बरामद कर किया है… आरोपी के खिलाफ धारा 379 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी… इस कार्रवाई में एसआई गेंदलाल साहू, कांस्टेबल हेमंत ध्रुव और मनोज उरांव का सराहनीय योगदान रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!