प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*18900 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल 6 नग तेंदुआ नाखून जप्त: आरोपियों के खिलाफ वन अपराध के प्रकरण दर्ज*

 

रायपुर, /वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कड़ी में जगदलपुर वन वृत्त के बस्तर वनमंडल अंतर्गत वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो, वन विभाग, कंजेरवेशन कोर सोसायटी तथा पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा विगत दिवस आवश्यक कार्रवाई करते हुए लगभग 18.900 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल की जब्ती की गई है। साथ ही 6 नग तेंदुआ नाखून तथा 1 नग मोटर सायकल और 1 नग बोलेरोे वाहन की जब्ती सहित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध के प्रकरण दर्ज कर विभाग द्वारा जांच की कार्रवाई जारी है।

टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान विगत दिवस 11 फरवरी को मुखबीर की सूचना के आधार पर हाता ग्राऊण्ड जगदलपुर के समीप एक मोटर सायकिल सवारों से 17 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल जब्त किया गया। पुछताछ के दौरान उनसे प्राप्त सूचना के आधार पर 12 फरवरी को पुनः 1,900 किलोग्राम पैंगोलिन स्केल, 6 नग तेंदुआ नाखून, 1 नग मोटर सायकल तथा 1 नग बोलेरो वाहन की जब्ती की कार्रवाई की गई। जांच पड़ताल के दौरान अपराधियों द्वारा बताये अनुसार दंतेवाड़ा के ग्राम कारली में 4 स्टार कछुआ दंतेवाड़ा के वन विभाग टीम द्वारा अपराधी सहित पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!