Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

कालेज पढ़ाई करने पहुंचने प्रतिदिन करना पड़ता है 80 से 100 रुपए खर्च… छात्रों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौप रखी ये मांग

बालोद-शासकीय धनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में नियमित छात्रों की बसों का किराया को कम करने की मांग को लेकर
छात्र नेता देवेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । छात्रों ने बताया कि शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्ना कोतर महाविद्यालय बालोद के समस्त छात्र-छात्राएं दुर दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं जो अधिकतर गरीब एवं मध्यम वर्ग के छात्र हैं जिनको रोजाना बसों में सफर करना पड़ता है जिनकी शिकायत थी कि बस में किराया आम व्यक्ति के तुलना में लिया जा रहा है जबकि नियमित छात्र प्रतिदिन बसों में अवगमन करते हैं तो बसो का किराया बहुत जायदा है जिससे ऐसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ में कॉलेज के छात्रों की मांग है कि बसों की शुल्क में 30 से 50% छूट दिया जाए ताकि मध्यम और गरीब छात्र छात्रा कॉलेज अपनी पढ़ाई पूरी कर सके।छात्र नेता तरुण देशमुख ने बताया कि प्रतिदिन 80 से ₹100 खर्च करके महाविद्यालय आते हैं साथी नीरज कुमार ने बताया कि बस मे सफर बहुत मुश्किल हो गया है इस कारण हम अभी कलेक्टर परिसर में छात्रों की बसों का किराया कम करने के मांग के लिए आए हैं खीलेंद्र साहू भोजेंद्र साहू ने बताया कि मध्यम वर्गीय छात्रों को बसों में सफर करना बहुत मुश्किल हो चुका है अतः कलेक्टर महोदय से मांग की है कि छात्रों के हित में ध्यान रखते हुए बसों के किराए में कम किया जाए ताकि गरीब और मध्यमवर्गीय छात्र अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से कर सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!