प्रदेश रूचि

*जिले भर में कोरोना से मृत लोगो के परिजनों के खाते में पहुंचने लगा मुवावजा की राशि ..अब तक कितने लोगों को मिला मुवावजा.. कितने आवेदन हो चुके प्राप्त..*

बालोद-बालोद जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक अनुदान बंटना शुरू हो गया है। सरकार मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए दे रही है। अब तक करीब 400 से अधिक अर्जियां जिला प्रशासन को मिल चुकी है। प्रभावितों को बांटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 91 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है।जिले में कोरोना मृतकों के परिजनों को सरकार की तरफ से घोषित 50-50 हजार रुपए मुआवजा बंटना शुरू हो गया है। पहले चरण में 183 आवेदन मंजूर किए गए और सभी के परिजन के बैंक खातों में 50-50 हजार रुपए जमा करवा दिए गए हैं। इस तरह, अभी 91 लाख रुपए बांटे गए हैं।राज्य आपदा मोचन निधि के प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बालोद जिले के 183 कोरोना से मृत लोगो के परिजनों के खाते में 91 लाख रुपये डाला जा चुका है।उन्होंने बताया कि जिले के 90 प्रकरण का 45 लाख रुपये स्वीकृत किए चुके है।आने वाले दिनों में मृतक के परिजनों के बैक खाते में पैसा डाले जाएंगे।

कोरोना से मृत 183 के परिजनों को मिला 91 लाख रुपये की राशि

बालोद 19

गुरुर 29

डोंडीलोहारा 72

गुंडरदेही 40

डोंडी 23

——————————————–
183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!