Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आये व्यक्ति ने इस ज्वेलरी दुकान में ऑनलाइन पेमेंट के बहाने की दो लाख की ठगी

 

धमतरी।बुधवार की रात शहर ज्वेलर्स दुकान से दो लाख की ज्वेलरी की ठगी हो गई। दुकान मालिक को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तब इसकी शिकायत उन्होने थाने में दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात बालक चौक स्थित पूनम ज्वेलर्स में एक व्यक्ति इनकम टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर पहुंचा और पहले दुकान मालिक को अपने अधिकारी होने का धौंस जमाया फिर जीएसटी व इनकम टैक्स के संबंध में कुछ जानकारी मांगी इसके पश्चात बातो ही बातो में उन्होने ज्वलरी खरीदने चैन दिखाने कहा फिर 1 लाख 98 हजार की सोने की चैन पसंद कर इसका पेमेंट आनलाईन करने की बात कहते हुए दुकानदार को आनलाईन पेमेंट कर देने का झांसा दिया और चलता बना। इसके पश्चात जब दुकानदार ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो पेमेंट नहीं आने की जानकारी दी। जिसके पश्चात उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। जिस पर उन्होने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत देकर मामले की जांच व अपराध दर्ज करने की मांग की है। जिस पर पुलिस प्रारंभिक जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। इस मामले में कोतवाली टीआई भुनेश्वर नाग ने कहा कि पूनम ज्वेलर्स में इनकम टैक्स अधिकारी बन 1 लाख 98 हजार के ज्वेलरी खरीदने का झांसा देकर ठगी करने की शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!