प्रदेश रूचि

*तेंदुआ के हमले से बच्ची की मौत ब्रेकिंग : साथियों के साथ पहाड़ी पर लकड़ी बीनने गयी 13 वर्ष की बच्ची पर तेंदुआ ने किया हमला , हुई मौत….. कुछ महीने के अंदर इसी इलाके में तेंदुआ के हमले से दो मासूम की गई जान ,रेंजर बोले…!*

 

धमतरी….. तेंदुए ने एक बार फिर 7 वी की छात्रा 13 वर्ष की मासूम के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार दिया…घटना तड़के सुबह 9 : 30 बजे की बताया जा रहा है… मामला नगरी रेंज के मुकुंदपुर घोटुपारा पहाड़ी की है जहाँ पर मासूम गीतांजलि पिता देवनंद मरकाम अपने अन्य साथियों के साथ पहाड़ी पर लकड़ी बीनने गयी थी….. जिस पर तेंदुआ ने हमला कर मासूम को मौत के घाट उतार दिया वहीँ परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है…

वहीँ इस मामले में नगरी रेंजर जी. एस.परमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है अपने अन्य साथियों के साथ जंगल लकड़ी बीनने गयी बच्ची पर तेंदुआ हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी है… वन विभाग की टीम मौके पर है पंचनामा की कार्रवाई चल रही है.

..बता दे कि मुकुंदपुर पहाड़ी पर ही कुछ महीने पहले तेंदुआ ने एक और मासूम को मौत के घाट उतारा था… जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुआ को पकड़कर टाईगर रिज़र्व इलाके के सुरक्षित स्थान पर छोड़ा था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!