प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*सरकारी कंपनी को बेचने वाले लोग आदिवासियो के हितैषी कब से हो गए – पंकज ध्रुव…!*

 

धमतरी…..कांग्रेस नेता पंकज ध्रुव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के उस बयान पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा है कि… भाजपा कब से आदिवासियों की हितैषी हो गई है … पंकज ध्रुव ने पूछा है की जब मोदी सरकार सरकारी कंपनियों को बेच रही है…तो आदिवासियों को नौकरी किसमें देगी और कौन देगी क्या मोदी सरकार के मालिक अंबानी और अडानी आदिवासियो को आरक्षण का लाभ अपने कंपनी में देगी 15 वर्षों में रमन सिंह के कार्यकाल में आदिवासियों के ऊपर फर्जी मुकदमे फर्जी नक्सली मुठभेड़ मे आदिवासियों को मारने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के मुंह से आदिवासी हितैषी बाते शोभा नही दे रही है…वहीँ श्री ध्रुव ने अकाल की स्थिति मे भूपेश सरकार द्वारा प्रति एकड़ 9000 रुपए की सहायता देंगे की घोषणा का स्वागत करते हुए पंकज ध्रुव ने कहा है भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है प्रदेश सरकार के इस जनकल्याणकारी फैसले का सीधा लाभ प्रदेश के 82% किसानों को होगा इस घोषणा पर पंकज ध्रुव ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रवींद्र चौबे का आभार जताया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!