Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्र सरकार द्वारा 13 क्षेत्रों के निजीकरण के विरोध में युंका कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

बालोद-केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश के कुछ सड़क,रेलवे स्टेशन,हवाई अड्डे व बंदरगाहों को निजी कंपनियों को बेचने के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पुणचन्द कोको पाढ़ी व जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े के निर्देशानुसार गुरुवार को बालोद युवा कांग्रेस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने राष्ट्रीय मौद्रिकरण योजना (एनएमपी) के तहत 13 क्षेत्रों का निजीकरण किया है यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे सड़क, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों से लेकर बंदरगाहों तक को निजी कंपनीयों को बेचने का एक स्पष्ट प्रयास है। यह देश की संपत्तियों की बिक्री का एक बेहद ही संवेदनशील और गंभीर मुद्दा है जिसके विरोध में जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमे जिला के उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहू,आदित्य दुबे जिला प्रशासनिक महासचिव, ब्लॉकअध्यक्ष संदीप साहू, देवेंद्र साहू विधानसभा उपाध्यक्ष, मोहनीष परकार, ब्लॉक उपाध्यक्ष, आबिद मिलिक महासचिव,अविनाश यादव, मंगल पटेल, लेखराज साहू, कमलकांत देशलहरे, गजेंद्र कुमार, अजय यादव प्रदेश सचिव खेल विभाग, बिट्टू यादव, दवेंद्र साहू, योगेश पटेल,गोलू छाटा, आदि सभी युवा कांग्रेस उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!