प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद थाना क्षेत्र के इस गांव में चोरों ने सुने मकान से 130 तोला चांदी सहित 10 हजार नकदी किया पार… बालोद थाने में दर्ज हुआ मामला

बालोद-बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम परसोदा में गुरुवार को दिनदहाड़े चोर ने धर में सुनसान का फायदा उठाकर अलमारी में रखी सोने चांदी की जेवरात व नगदी 10 हजार रुपये सहित 50 हजार रुपये की चोरी हो गया। प्रार्थी पुनीत राम यादव ने धर में चोरी होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ 280,454 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुनीत राम यादव ने बताया कि गुरुवार को की सुबह 08 बजे पुरा परिवार खेत चले गये थे, घर पर मेरी बेटी खिलेश्वरी थी, जो दोपहर 12 बजे करीबन किसी काम से घर में संकल लगाकर बालोद चली गई थी। जो साढ़े 04 बजे बालोद से वापस आई तो देखी कि घर का संकल खूला था और घर का पंखा और टी.वी. चालू था, घर का सामान बिखरा हुआ था। एवं कमरे के अंदर रखे गोदरेज के लाकर को खोलकर किसी अज्ञात व्यक्ति दवारा घर से 10 हजार रुपये नगद ,11 जोड़ी चांदी का पायल वजन 90 तोला, तीन नग चांदी का कमरबंद 40 तोला, एक जोड़ी चांदी का बाजुबंद एवं 03 जोड़ी बिछिया कुल जुमला कीमती 50 हजार रुपये. को कोई अज्ञात चोर द्वारा करीबन 12 बजे से साढ़े 04 के मध्य घर अंदर प्रवेश कर लाकर के चाबी से खोलकर उक्त सामान एवं नकदी रकम को चोरी कर ले गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!