
मोदी सरकार सभी मुद्दों पर विफल हैं।पुतला दहन करने के पश्चात जिला अध्यक्ष प्रशान्त बोकडे कि राज्यसभा में चल रहे संसद सत्र में जिस प्रकार से सत्तादल के सांसदों द्वारा हमारे आदिवासी महिला सांसद फूलोदेवी नेताम व छाया वर्मा एवं अन्य सांसदों के साथ जो बत्तमीजी की गई है वह शर्मनाक है। संसद भवन में मार्शलों को आगे कर के हमारे सांसदों को घसीटा गया जिसके कारण उन्हें चोटें भी आई हैं। मोदी सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, इस तानाशाह रवैये के विरोध में हमने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया है। संसद में पहली बार इस प्रकार की घटना हुई जो की दुखद है ।
इस दौरान सहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल यादव, जिला महासचिव आदित्य दुबे, देवेंद्र साहू विधानसभा उपाध्यक्ष, गजेंद्र ठाकुर, सानू पाल,आदि भगत,गौरव गुप्ता, मनीष चंद्रकर,सर्फराज ,जीतू राजपूत, शेख गुलाम, बबलू खान,गिरीश यादव जी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।




















