Skip to main content

प्रदेश रूचि

1 करोड़ 70 लाख के गांजा के साथ 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद-, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है. सब्जियों की बोरियों में भरकर गांजे की तस्करी करते 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. उनके पास से 8 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है. जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपए आंकी गई है. गांजा ओडिशा से नागपुर ले जाया जा रहा था. यह कार्रवाई कोमाखान पुलिस ने की है।

 

सब्जियों की बोरियों में रखा गया था गांजा

जानकारी के मुताबिक ओडिशा पासिंग की कार और महाराष्ट्र पासिंग की पिकअप में गांजा भरकर ले जाया जा रहा था. शातिर तस्करों ने गोभी और आलू की सब्जियों की बोरियों में गांजा भर रखा था. पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद रास्ते में चेकिंग शुरू कर दी. नेशनल हाइवे 353 में टेमरी नाका के पास पिकअप वाहन और हुंडई वर्ना कार को रोका गया. जिसकी तलाशी लेने पर अंदर गांजा मिला।

8 क्विंटल गांजा जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस दोनों वाहनों से 8 क्विंटल गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपए आंकी गई है. गांजा ओडिशा से नागपुर ले जाया जा रहा था. गांजा तस्करी करते 4 आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. जिसमें संजय सामल, चिन्मय साहनी, जी शंकर और निलेश बैरागी शामिल है. कोमाखान पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 

तस्करी को रोकना हमारा उद्देश्य- एसपी

एसपी दिव्यांग पटेल का कहना है कि महासमुंद जिले से होकर नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है. हमारा उद्देश्य है कि जिले से होकर गुजरने वाले गांजा, नशीली वस्तु और अवैध चीजों को सीमा से नहीं जाने देना. गांजे की खरीदी-बिक्री करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. हमारी कोशिश है कि गांजे से युवाओं में जो नशे की लत बढ़ रही है, उसे रोकना. आगे हम ओडिशा पुलिस से संपर्क कर वहां पर भी छापे मार कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!