Skip to main content

प्रदेश रूचि

नाबालिग से पहले शादी का प्रलोभन देकर किया दैहिक शोषण…शिकायत के बाद गया जेल..अब जमानत पर रिहा होने के बाद के वापस लेने लगातार युवती को फोन लगाकर दे रहा धमकी…फिर हुई देवरी थाने में शिकायत

 

बालोद-जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी की नाबालिक युवती को ग्राम सिलतरा तखतपुर निवासी शुभम पटेल द्वारा बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया था जिसके संबंध प्रार्थिया द्वारा थाना देवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर थाना देवरी में अपराध दर्ज कर धारा 363,366,376 भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है जिस पर शुभम पटेल को जेल भेजा गया था , शुभम पटेल के द्वारा जमानत पर छुटने के बाद केस वापस लेने एवं राजीनामा करने के लिए युवती के मोबाईल नंबर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले सामने आया है।प्रार्थया ने शुक्रवार को देवरी थाना में शुभम पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थिया की मोबाईल नंबर ******2478 में फोन कर अनाप शनाप गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में लिखित आवेदन पेश करने पर धारा 294, 506 भादवि का घटित करना पाये जाने पर आरोपी शुभम पटेल के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

नाबालिक युवती ने पुलिस को बताया कि पूर्व में मैं शुभम पटेल ग्राम सिलतरा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के द्वारा मुझे बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ मेरे ईच्छा के विरूद्ध शारीरिक संबंध बनाया था जिसके संबंध में मेरे द्वारा थाना देवरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर थाना देवरी में धारा 363,366,376 भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया है जिस पर शुभम पटेल को जेल भेजा गया था जो कि शुभम पटेल के द्वारा जमानत पर छुटने के बाद केस वापस लेने एवं राजीनामा करने हेतू मुझे मोबाईल नंबर 6*****29, 9******721, 6****7911 में शुभम पटेल पिता चैनू पटेल निवासी सिलतरा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के द्वारा मेरे मोबाईल नंबर 6260212478 में 22 जून 2021 को मुझे फोन कर अनाप शनाप गंदी गंदी गाली दिया तथा मेरे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दिया है जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!