प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सचिव संघ के जिलाध्यक्ष के खिलाफ अब इस पंचायत के पंच सरपंच हुए लामबंद..सरपँच व पंचों ने सचिव को अपने पंचायत से हटाने का किया मांग

बालोद-जिले के गुरुर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनेली में सचिव योगेश चन्द्राकर को धनेली पंचायत से अस्थाई रूप से नियुक्ति आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर सरपँच के नेतृत्व में उपसरपंच सहित पंचों ने जिला पंचायत के कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौपकर उक्त आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग किया है।ज्ञापन में बताया गया कि जिला पंचायत बालोद द्वारा 22 जून को आदेश कर पंचायत सचिव योगेश चन्द्राकर को जनपद पंचायत गुरुर में संलग्न कर ग्राम पंचायत धनेली में अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक स्थान्तरित किया गया है जिसके फलस्वरूप पंचायत सचिव योगेश चन्द्राकर को ग्राम पंचायत धनेली में पदस्थ करने का आदेश जनपद पंचायत गुरुर द्वारा जारी किया गया है।उक्त आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग प्रशासन से किया है।ज्ञापन सौपने के दौरान ग्राम पंचायत धनेली के सरपँच,उपसरपंच व पंचों में हेमलाल ,गोदावरी ,जितेश कुमार,चमरुराम,लीलाराम सहित अन्य पंच उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!