Skip to main content

प्रदेश रूचि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बड़ी सौगात: 10,160 वनवासी परिवारों के खातों में पहुँचे 1.39 करोड़ रुपये, यज्ञदत्त शर्मा बोले— वनवासियों के सम्मान और समृद्धि की दिशा में बड़ा कदमचार दशक पुराने आबादी भूमि विवाद का पटाक्षेप, तहसीलदार न्यायालय ने रामकिशोरी गुप्ता के अधिकार को दी मान्यताजल-पर्याप्त पंचायत’ मिशन की शुरुआत: छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों की 1,000 ग्राम पंचायतों में बनेगी जल सुरक्षा योजनाशिक्षा के मंच से सियासी प्रहार: सांसद भोजराज नाग ने पहले बच्चों का बढ़ाया हौसला, फिर भूपेश बघेल को बताया ‘देशद्रोही, रामद्रोही और समाजद्रोही’विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, सदन ने पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शिक्षा के मंच से सियासी प्रहार: सांसद भोजराज नाग ने पहले बच्चों का बढ़ाया हौसला, फिर भूपेश बघेल को बताया ‘देशद्रोही, रामद्रोही और समाजद्रोही’

बालोद। कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग का बालोद दौरा शिक्षा और राजनीति—दोनों मुद्दों पर चर्चा का केंद्र रहा। एक ओर उन्होंने जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शिक्षा को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर दिया, वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान अयोध्या राम मंदिर से जुड़े विवाद और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर तीखा राजनीतिक हमला भी बोला।


डौंडी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सांसद भोजराज नाग ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र और समाज की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार नई शिक्षा नीति के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के साथ उनके संस्कारों पर भी विशेष ध्यान देने की अपील की।


कार्यक्रम में पहली, छठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्हें पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलें भी दी गईं। इस दौरान सांसद ने विद्यालय के प्रार्थना शेड स्थल के सीमेंटीकरण और अतिरिक्त कक्ष निर्माण की घोषणा भी की।


कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद भोजराज नाग ने अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किए जाने के मामले में कहा कि यह पूरी तरह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए समिति गठित कर दी है और जांच पूरी होने के बाद “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा।
वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी को “डकैती” बताए जाने वाले बयान पर सांसद नाग ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार भगवान राम और राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीति करती रही है। सांसद ने भूपेश बघेल और उनके पिता नंदकुमार बघेल पर निशाना साधते हुए उन्हें “रामद्रोही, देशद्रोही और समाजद्रोही” बताया। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम को लेकर पूर्व में दिए गए विवादित बयानों को छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह जानती है।

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!